Notes By Abhishek Sir | Quick Revision Classes
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) का नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है।
2285+
100
100
120 मिनट (2 घंटे)
1/4 (25%)
| भाग (Part) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| भाग-1 (Part 1) | |||
| 1 | भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | 05 |
| 2 | भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान | 05 | 05 |
| 3 | भारत एवं विश्व का भूगोल | 05 | 05 |
| 4 | भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास | 05 | 05 |
| 5 | राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं | 05 | 05 |
| 6 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 10 | 10 |
| 7 | पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन | 10 | 10 |
| 8 | डाटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation) | 10 | 10 |
| 9 | सामान्य हिन्दी (General Hindi) | 10 | 10 |
| भाग-2 (Part 2) | |||
| 10 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणाएं व नवाचार | 15 | 15 |
| भाग-3 (Part 3) | |||
| 11 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (UP GK) | 20 | 20 |
| कुल (Total) | 100 | 100 | |
Official Update Source: UPSSSC
भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की जानकारी। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरख जानकारी।
भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन, लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान।
भारत के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से सम्बन्धित जानकारी। विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी।
भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियां, नीति आयोग, सतत विकास के लक्ष्य। सरकार के बजट, वित्तीय प्रणाली। कृषि, उद्योग एवं व्यापार वाणिज्य। वैश्वीकरण तथा उदारीकरण, आधारभूत संरचना: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, रेलवे आदि।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं एवं हाल के घटनाक्रमों का ज्ञान।
दैनिक जीवन में विज्ञान का अनुप्रयोग, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रक्षा प्रौद्योगिकी, ऊर्जा स्त्रोतों, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जागरुकता। डिजिटल अधिकार।
पर्यावरणीय सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन। आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबन्धन (आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005)।
कंप्यूटर की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान।
उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन। यूपी का भूगोल और पर्यावरण आदि।